अब देश में बढ़ रही है भजनों की लोकप्रियता
जागरण संवाददाता, रुड़की: देश में भजनों की लोकप्रियता बढ़ रही है। वहीं युवाओं का रुझान भी इस ओर देखने
जागरण संवाददाता, रुड़की: देश में भजनों की लोकप्रियता बढ़ रही है। वहीं युवाओं का रुझान भी इस ओर देखने को मिल रहा है। यह बात भजन गायक लखबीर ¨सह लक्खा ने सोमवार को साकेत में प्रेसवार्ता के दौरान कही। वे हरिद्वार में आस्था और अथ एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित भजन रत्न के ऑडिशन में जज की भूमिका निभाने के बाद रुड़की पहुंचे थे।
गायक लक्खा ने कहा कि भजन गायकी में भी बदलाव आ रहा है। आवाज के साथ ही म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके अनुसार यह एक अच्छा ट्रेंड है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिल्मी तर्ज पर भजन गाना बुरा नहीं है लेकिन जिन फिल्मी गीतों में कुछ शब्द अश्लील होते हैं और उनकी धुन पर भजन बनाए जाते हैं तो उससे श्रोताओं का ध्यान भटकता है। लक्खा के प्रशंसक एलबम में सुनने के बाद अब उन्हें धार्मिक फिल्म में भी सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार वे किसी धार्मिक फिल्म में भजन गाने वाले हैं। यह फिल्म उत्तराखंड के पूर्णागिरी मंदिर पर बनाई जा रही है। वहीं अब वे मराठी भाषा में भी भजन गाएंगे। नोटबंदी से संबंधित एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें योजना का अभाव रहा है। इस कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। वैसे सरकार का यह कदम सही है।