भाभी ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
हरिद्वार: एक महिला ने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर क
हरिद्वार: एक महिला ने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कनखल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्ष 2015 में कनखल थाना क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी महिला के पति का देहांत हो गया था। आरोप है कि रिश्ते में देवर फरमान पुत्र सलीम ने उसे भरोसे में लेकर शादी करने की बात कही। इस पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। बताया कि एक साल तक देवर ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस पर महिला ने देवर से शादी करने की बात कही। आरोप है कि देवर ने शादी करने में टालमटोल करता रहा। 24 सितंबर को महिला की मुलाकात देवर फरमान से हुई। इस दौरान महिला ने दोबारा शादी का मुददा उठाया। आरोप है कि फरमान ने शादी से इंकार करने के साथ ही गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। चौकी प्रभारी वेदपाल ने बताया कि फरमान के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।