कार चालक महिला ने बाइक को टक्कर मारी
हरिद्वार: देवपुरा के पास महिला कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार घायल हो गया। व
By Edited By: Published: Wed, 09 Mar 2016 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 09 Mar 2016 06:33 PM (IST)
हरिद्वार: देवपुरा के पास महिला कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार घायल हो गया। वहीं महिला घटना के बाद मौके से फरार हो गई। घायल ने भाई ने महिला के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली में रामघाट निवासी आशीष गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनका भाई अभिषेक गुप्ता बाइक से सिडकुल की फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहा था। पीछे से तेजी से आ रही कार सवार महिला ने बाइक को टक्कर मार दी।, जिसमें उनका भाई घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस कार से दुर्घटना हुई है उस कार नंबर का उन्हें पता लग गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें