संगठित एवं सुसंस्कारी परिवार से ही बनता है मजबूत समाज
जागरण संवाददाता, रुड़की: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रबोधन विभाग की ओर से साउथ सिविल लाइंस स्थित सरस्व
जागरण संवाददाता, रुड़की: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रबोधन विभाग की ओर से साउथ सिविल लाइंस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता प्रांत कार्यवाहक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने कहा कि संगठित एवं सुसंस्कारी परिवार से ही मजबूत समाज बन सकता है और मजबूत समाज से ही मजबूत देश का निर्माण संभव है।
संस्कार की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि बचपन से ही जिस प्रकार का वातावरण बच्चों को मिलता है, उनका ²ष्टिकोण उसी प्रकार से विकसित हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम दीप स दीप जलाने की परंपरा में विश्वास रखते हैं। ऐसे में जीवन में छुआछूत के नाम पर सामाजिक भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने भारतीय संस्कृति और पाश्चात्य संस्कृति की तुलना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी माना जाता है, जबकि पाश्चात्य संस्कृति में ऐसा नहीं है। विभाग संघ चालक रामेश्वर प्रसाद ने ग्राम्य विकास, सामाजिक समरसता, गोसेवा, धर्म जागरण और परिवार प्रबोधन को संघ की पांच गतिविधियां बताया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख देशबंधु, जल ¨सह, भगवंत ¨सह, अभिषेक, प्रताप, महेश भारद्वाज, देवराज पाल, प्रवीण चौधरी, देवेंद्र पाल, संजय पाल, सोनी आदि मौजूद रहे।