नम आखोंसे सिपाही को अंतिम विदाई
नारसन: डयूटी के दौरान गंगा में डूबे सिपाही का शव गांव में आया तो हर किसी की आंख नम हो गई। पैतृक गांव
By Edited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 09:16 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 09:16 PM (IST)
नारसन: डयूटी के दौरान गंगा में डूबे सिपाही का शव गांव में आया तो हर किसी की आंख नम हो गई। पैतृक गांव में सिपाही का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मोहम्मद जट गांव निवासी प्रवीण पुत्र रणवीर वर्ष 2002 में उत्तरांखड पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी देवप्रयाग में तैनाती थी। 26 सितंबर को देवप्रयाग में गंगा किनारे गणेश पूजन चल रहा था। वहां पर डूयटी करते समय पैर फिसलने से प्रवीण गंगा में डूबकर लापता हो गया था। शुक्रवार को सिपाही प्रवीण का शव बरामद हुआ। शनिवार को शव गांव में आया तो गांव में शोक छा गया। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में पत्नी के अलावा एक 11 तथा दूसरा 4 साल का बेटा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें