मंदिरों में शिवलिंग के रंग बदलने की चर्चा
मंगलौर: मंगलौर क्षेत्र में बुधवार रात मंदिरों में शिवलिंग के रंग बदलने की चर्चा रही। दिलचस्प बात यह
By Edited By: Published: Wed, 07 Oct 2015 10:34 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 10:34 PM (IST)
मंगलौर: मंगलौर क्षेत्र में बुधवार रात मंदिरों में शिवलिंग के रंग बदलने की चर्चा रही। दिलचस्प बात यह है कि रंग बदलने का यह किस्सा करीब एक दर्जन मंदिरों में हुआ। रंग बदलने की चर्चा जिसने भी सुनी वह मंदिर पहुंच गया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब नौ बजे हनुमान चौक मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, महादेव महाराज, कुर्मावाली मंदिर समेत सभी मंदिरों में शिवलिंग का रंग अचानक लाल हो गया। कई शिवलिंग में लाल रंग से चंद्रमा की आकृति भी उभर आई। यह खबर तेजी से पूरे मंगलौर में फैल गई। इसके बाद लोगों का हुजुम मंदिरों में उमड़ने लगा। आस्था में डूबे लोगों ने शिवलिंग को कच्चे दूध से अभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें