पुलिस अभिरक्षा में प्रेमी युगल की तबीयत बिगड़ी
भगवानपुर: हरियाणा से फरार प्रेमी युगल को हरिद्वार से वापस ले जाते समय अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई।
By Edited By: Published: Sat, 05 Sep 2015 07:29 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 07:29 PM (IST)
भगवानपुर: हरियाणा से फरार प्रेमी युगल को हरिद्वार से वापस ले जाते समय अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई। हरियाणा पुलिस ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब तीन घंटे उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार होने पर उन्हें लेकर पुलिस टीम रवाना हो गई। इस दौरान हरियाणा पुलिस के हाथ पांव फूल रहे।
हरियाणा के हिसार से एक प्रेमी युगल दो दिन पहले लापता हो गया था। हरियाणा पुलिस को इनकी लोकेशन रुड़की में मिली थी। लोकेशन के आधार पर शनिवार को हिसार पुलिस दोनों की तलाश में हरिद्वार पहुंची। सुबह के समय दोनों को बरामद करने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम कार से वापस लौट रही थी। जैसे ही इनकी कार भगवानपुर पहुंची तो अचानक ही प्रेमी युगल की तबियत बिगड़ गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें