'मेयर आपके द्वार' में सुनी जाएंगी समस्याएं
हरिद्वार: नगर निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड में 'मेयर आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस द
हरिद्वार: नगर निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड में 'मेयर आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निगम के तीस वार्डो में शहरवासियों के साथ बैठक आयोजित होगी। बैठक के दौरान शहर के विकास व जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सुझाव मांगें जाएंगे। मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि मेयर आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर लगाने से रोकने व उनकी समस्याओं का निस्तारण करना है। बताया कि बैठक के दौरान क्षेत्रवासी नगर निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, पेयजल निगम, समाज कल्याण विभाग से जुड़ी समस्याएं बताएंगे। उक्त समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलेगा। बताया कि एक रजिस्टर भी मेयर कार्यालय में रखा गया है, जिसमें लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ ज्वालापुर स्थित स्वागत पैलेस में किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं व सुझाव लिए जाएंगे।