कीर्तन करने से नाराज पड़ोसी ने किया पुजारी पर हमला
रुड़की: सोलानीपुरम कालोनी में कीर्तन करने से नाराज एक व्यक्ति ने पुजारी पर हमला कर दिया। सिविल लाइ
रुड़की: सोलानीपुरम कालोनी में कीर्तन करने से नाराज एक व्यक्ति ने पुजारी पर हमला कर दिया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम कालोनी में विष्णु पुराण और विश्वबंदु किराये पर मकान लेकर रह रहे हैं। दोनों ही पुजारी हैं तथा अपने कमरे में हर दिन कीर्तन करते हैं। कीर्तन में कालोनी के ही कई लोग और महिलाएं भी शामिल होती हैं। आरोप है कि कालोनी का ही एक व्यक्ति कीर्तन का विरोध करता है। सोमवार की सुबह पुजारी उक्त व्यक्ति के घर कीर्तन का प्रसाद देने गया था। आरोप है कि आरोपी ने पुजारी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। यही नहीं, वह पुजारी के पीछे कुल्हाड़ी से हमला करने के लिए भागा। पुजारी ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी कालोनी के लोगों को हुई तो उनमेंआक्रोश फैल गया। इसके बाद काफी संख्या में कालोनी के लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई गो¨वद ¨सह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।