'जब्त चीनी का नीलाम कर किसानों को दें भुगतान'
संवाद सूत्र, झबरेड़ा: किसानों ने चीनी मिल की सीज की गई कार्रवाई को महज दिखावा बताया है। कहा कि यदि प्
संवाद सूत्र, झबरेड़ा: किसानों ने चीनी मिल की सीज की गई कार्रवाई को महज दिखावा बताया है। कहा कि यदि प्रशासन समस्या के प्रति सचमुच गंभीर है तो वह जब्त चीनी को नीलाम कर गन्ना किसानों का भुगतान दिलाए।
चार दिन पहले शासन के निर्देश पर प्रशासन ने इकबालपुर चीनी मिल का स्टॉक सीज कर दिया था। इसके बाद प्रशासन कार्रवाई करना ही भूल गया। इस मामले को लेकर भारतीय किसान क्लब की ओर से रायपुर और अकबरपुर गांव में बैठक आयोजित की। भारतीय किसान क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कटार ¨सह ने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या किसानों का भुगतान न होना है। प्रशासन ने चीनी मिल के स्टॉक को सीज किया है। प्रशासन एक तो यह बताए कि कितने करोड़ रुपये कीमत की चीनी जब्त की गई है। प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए इस चीनी को नीलाम कर किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान दिलाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो किसानों को मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होना पडे़गा। इस मौके पर जमशेद अली, मन्नवर, जुबेर, विजय ¨सह, तेजपाल ¨सह, मुस्तकीम आदि मौजूद थे।