हेलो.पापुलर के पेड़ सूख रहे हैं, क्या करें?
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: प्रधानमंत्री के डिजीटल इंडिया का लाभ हरिद्वार के किसानों को मिलना शुरु हो
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: प्रधानमंत्री के डिजीटल इंडिया का लाभ हरिद्वार के किसानों को मिलना शुरु हो गया। फेरूपुर रामखेड़ा स्थित केंद्र से पचास से अधिक किसानों ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के दिल्ली में बैठे कृषि विशेषज्ञों से खेती-किसानी के गुर सीखे। किसानों ने फसलों और खेतों को लेकर केंद्रीय कृषि विशेषज्ञों से कई तरह के सवाल पूछे। जवाब पाकर वह संतुष्ट भी हुए।
किसानों ने पूछे ये सवाल
सवाल: खेतों में खड़ा पापुलर बिना किसी वजह या बीमारी के अचानक से सूख जा रहा है। उसकी पत्तियां भी सूख कर गिर जा रही हैं। बहुत उपाय किए पर समस्या नहीं सुलझ रही। क्या वजह है? (किसान डॉ. जयचंद)
जवाब: आप अपने खेत की मिट्टी की जांच कराएं। खेतों में दीमक लगी है। यह पांच-पांच फीट नीचे तक चली जाती है। यह पेड़ की जड़ों को नष्ट कर देती है। इससे ही पेड़ सूख रहे हैं और उनकी पत्तियां झड़ रही हैं। मिट्टी की जांच की सरकारी योजना है। ब्लाक मुख्यालय से आपको सहायता मिल जाएगी।
सवाल: बरसात के समय खेतों में पानी रहने पर फसल पीली पड़ जाती है? क्या कारण है। (किसान: उदय ¨सह सैनी)
जवाब: फसलों को पीला होने से बचाने के लिए खेतों में पानी को दो-तीन से अधिक रुकने नहीं देना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि खेत समतल रहे। खेतों में कहीं भी गड्ढा न रहे। इसके बाद भी पानी रुकता है, तो उसे तुरंत ही निकाल देना चाहिए। खेतों में पानी रुकने से गन्ने और धान को छोड़कर बाकी को नुकसान पहुंच सकता है।
सवाल: खेतों की मिट्टी में लगने वाली बीमारी से छुटकारा कैसे मिले। साथ ही फसल बीमा के बारे में भी जानकारी दें। (किसान: मौल्लड़ सैनी)
जवाब: खेतों की मिट्टी की जांच के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि उसमें क्या बीमारी है। इस बावत ब्लाक से आपको जरुरी सहायता मिलेगी। मिट्टी में कमी आदि को दवा के उचित छिड़काव से दूर किया जा सकता है।
फसल बीमा सरकारी योजना है। किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदा आदि से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए इसे बनाया गया है। फसल नष्ट होने की शिकायत पर इसका तकनीकी मुआयना कर किसान को सहायता राशि दी जाती है। अगर किसी को यह न मिले या अन्य कोई दिक्कत हो तो वह सीधे जिलाधिकारी को इसकी शिकायत कर सकता है, वहां से उसे सहायता मिलेगी।
सवाल: गेहूं की फसल की पैदावार बढ़ाने को क्या करना होगा। अभी मेरे खेत में प्रति बीघा दो कुंतल की पैदावार हो रही है। (किसान: ऋषिपाल)
जवाब: आपके खेत में कैल्सियम की कमी होने से यह हो रहा है। इसका पुख्ता पता खेत की मिट्टी की जांच कराने के बाद ही लगेगा कि कितनी कमी है। इस बावत ब्लाक मुख्यालय पर मिट्टी की जांच व मृदा विशेषज्ञ से संपर्क कर और जानकारी प्राप्त की जा सकती है। दवा आदि भी ब्लाक से मिल जाएंगी। दवा के उचित इस्तेमाल से समस्या दूर हो जाएगी और पैदावार भी बढ़ जाएगी।
सवाल: गन्ने की पैदावार के बीच खरपतवार और पत्ती से पौधे उग आते हैं। इससे फसल के नष्ट होने का खतरा है? (किसान: सोमपाल)
जवाब: यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। आजकल बाजारों में इस तरह की दवा आ गईं है कि जिनका छिड़काव करने से गन्ने की फसल पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जबकि खरपतवार और पत्तीदार पौधे दोनों ही नष्ट हो जाते हैं। दवा का नाम हमारे लिए बता पाना संभव नहीं क्योंकि आपत्ति हो सकती है कि आप दवा का प्रचार कर रहे हैं। ब्लाक से आपको इस विषय में पूरी जानकारी मिल जाएगी।