तहसीलदार को खाली मिली बाढ़ चौकियां
लक्सर: बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन के अलर्ट की कोशिशों पर कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। मंगलव
By Edited By: Published: Tue, 07 Jul 2015 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2015 07:47 PM (IST)
लक्सर: बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन के अलर्ट की कोशिशों पर कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। मंगलवार को तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान दो बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी नदारद मिले। कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए भिक्कमपुर, रायसी, माडाबेला व गोवर्धनपुर गांव में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इन चौकियों पर राउंड दि क्लाक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मंगलवार को जब तहसीलदार ने बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया तो रायसी व माडाबेला बाढ़ चौकियां खाली मिली। जबकि ये दोनों ही चौकियां संवेदनशील हैं। तहसीलदार ने बताया कि कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें