अज्ञात वाहन की टक्कर से सुरक्षाकर्मी की मौत
संवाद सूत्र, भगवानपुर: दिल्ली-दून हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी की मौत ह
संवाद सूत्र, भगवानपुर: दिल्ली-दून हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। हादसा रविवार रात का है जब सुरक्षाकर्मी ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से घर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक शीशपाल उम्र 52 पुत्र सुमेर चंद निवासी माच्छारेहड़ी थाना नकुड़ भगवानपुर के रायपुर स्थित एक फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी था। शीशपाल अपने परिजनों के साथ कस्बे में किराए का मकान लेकर रह रहा था। रविवार की रात को वह करीब 10 बजे डयूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। जैसे ही साइकिल सवार सुरक्षाकर्मी शीशपाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित मक्खनपुर गांव के निकट पहुंचा तो अचानक ही पीछे की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सुरक्षाकर्मी की साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल सुरक्षाकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुरक्षाकर्मी को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि सुरक्षाकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है।