17,997 किसानों को नहीं मिला मुआवजा
लक्सर : बारिश में नष्ट हुई फसल का मुआवजा किसानों को नहीं मिल सका है। मुआवजे से वंचित 17,997 किसान तह
लक्सर : बारिश में नष्ट हुई फसल का मुआवजा किसानों को नहीं मिल सका है। मुआवजे से वंचित 17,997 किसान तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
मार्च व अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसल नष्ट हो गईं थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने ब्लॉक वार सर्वे कर नष्ट हुई फसल व प्रभावित किसानों का आंकड़ा जुटाया था। प्रशासन ने 115 गांवों में 23,700 किसानों को चिह्नित किया था। इन किसानों को मुआवजे के लिए 8.57 करोड़ की डिमांड शासन को भेजी गई थी। इसके सापेक्ष प्रशासन को महज 1.95 करोड़ ही मिल सके। इस कारण सिर्फ 5703 किसानों को मुआवजा मिल सका है। इसके बाद धनराशि उपलब्ध न होने के किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है। 17997 किसान रोजाना तहसील कार्यालय के चक्कर लगाकर मुआवजे मिलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन यहां बजट न होने का हवाला दिया जा रहा है। तहसीलदार प्रकाश शाह ने बताया कि मुआवजे के लिए धनराशि नहीं है। दोबारा से शासन को रिमाइंडर भेजा जा रहा है।