जनता को घर-घर जाकर पार्टी से जोड़ें
रुड़की: समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की बुधवार को शेखपुरी स्थित कैंप कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमे
रुड़की: समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की बुधवार को शेखपुरी स्थित कैंप कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें अल्पसंख्यक सभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शेख अहमद जमां ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। कार्यकर्ता अभियान में तेजी लाएं और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने समाजवादी पार्टी को पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और दलितों का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तरक्की कर रही है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा ही मैदानी जनपदों की उपेक्षा की है। सपा की ओर जनता का रुझान बढ़ रहा है और भविष्य में पार्टी यहां और मजबूत होकर उभरेगी। बैठक में जमाल अहमद, फुरकान अहमद, मोहम्मद नदीम, वसीम अहमद, मोहम्मद हारुन, समीर अहमद, इसरार अली आदि उपस्थित रहे।