किशोरी से कार में सामूहिक दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, हरिद्वार: सोमवार देर रात बागपत की एक किशोरी से चार युवकों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, हरिद्वार: सोमवार देर रात बागपत की एक किशोरी से चार युवकों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी हरकी पैड़ी के पास पुलिस को बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बताया कि बीती देर रात बागपत में मेंहदी लगाने का काम करने वाली किशोरी को कुलदीप पुत्र सुरेश निवासी ग्राम जिलाना टिगरी थाना ¨सघवाला बागपत उत्तरप्रदेश मिला। उसने किशोरी को बताया कि उसके घर में शादी है और उसे घर जाकर मेहंदी लगानी है। जिसके बाद वह कार में उसके साथ चली गई। कुछ दूर चलने के बाद उसने बताया कि उसके तीन और दोस्त शादी में जाएंगे। उन तीनों को भी उसने कार में बैठा दिया। उसके बाद उन्होंने किशोरी को कोल्ड ¨ड्रक पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे कार से उतार दिया गया। इंस्पेक्टर महेंद्र ¨सह नेगी ने बताया कि किशोरी हरकी पैड़ी पर बदहवास घूमती मिली। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों कुलदीप व सोनू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी बुंदू पुत्र सुभाष कुमार, शिब्बू पुत्र सत्य प्रकाश निवासीगण ग्राम घाडी वदेरा दादरी गौतमबुद्ध नगर फरार हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।