Move to Jagran APP

महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

रुड़की: कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला साम

By Edited By: Published: Mon, 27 Apr 2015 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 06:55 PM (IST)
महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

रुड़की: कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

सोमवार को शाम साढे़ चार बजे कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची एक महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम को गांव के एक व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने उक्त व्यक्ति को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। आनन-फानन में पुलिस ने गांव में जाकर छानबीन की। उप निरीक्षक राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि गांव में जाकर पूरे मामले की छानबीन की गई है। महिला ने जिस पर आरोप लगाया है, उनका पुराना विवाद चला रहा है, जिसमें मुकदमा भी दर्ज है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच-पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.