Move to Jagran APP

कैमरे में कैद होगी कर्मियों की गतिविधियां

जागरण संवाददाता, रुड़की: नगर निगम में कर्मचारियों का कुर्सी से गायब होना व काम के बजाये मौज-मस्ती नही

By Edited By: Published: Thu, 29 Jan 2015 05:27 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jan 2015 05:27 PM (IST)
कैमरे में कैद होगी कर्मियों की गतिविधियां

जागरण संवाददाता, रुड़की: नगर निगम में कर्मचारियों का कुर्सी से गायब होना व काम के बजाये मौज-मस्ती नहीं चलेगी। पल-पल की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। नगर निगम में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना को अमली जामा पहना दिया गया है।

loksabha election banner

वर्ष 2013 में नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद भी कर्मचारियों की आदतों में सुधार नहीं हो सका है। देर से आने के साथ बिना बताये कार्यालय से चले जाना आम बात है। इस कारण आमजन को गृह कर, व्यवसायिक कर जमा कराने, गंदगी की शिकायत करने समेत अन्य कार्यो के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में नगर निगम ने कर्मचारियों पर लगाम लगाने के लिए बायोमेट्रिक मशीन भी लगा दी गई थी। इस मशीन में पंचिंग के बाद ही हाजिरी लगती है।

अब नगर निगम प्रबंधन ने कर विभाग, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय, कर अधीक्षक कक्ष, एकाउंट आफिस, निर्माण विभाग, गैलरी समेत निगम गेट में एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगा दिये हैं। इसका कंट्रोल रूम नगर निगम मेयर कक्ष व एसएनए कक्ष में बनाया गया है। दोनों कक्षों से कर्मचारियों की हर गतिविधि को देखा जा सकता है। सहायक नगर अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगने से निगम के कर्मचारियों की हर गतिविधियां का पता चल सकेगा। फरियादियों की सुनवाई न होने की जानकारी मिल सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.