19 दिसंबर को महारैली निकालेंगे एवरेडी श्रमिक
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कड़ाके की ठंड के बीच एवरेडी मजदूर संघ का सहायक श्रमायुक्त (एएलसी) कार्यालय
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कड़ाके की ठंड के बीच एवरेडी मजदूर संघ का सहायक श्रमायुक्त (एएलसी) कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप 19 दिसंबर को महारैली निकालने का निर्णय लिया।
मजदूर संघ के अध्यक्ष नवीन चंद्रा ने कहा कि श्रमिकों की जायज मांगों को लेकर न ही कंपनी प्रबंधन और न ही शासन प्रशासन ही गंभीर है। इससे कर्मियों में रोष है। शासन-प्रशासन की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में 19 दिसंबर को महारैली निकाली जाएगी। इन्होंने सभी राजनैतिक पार्टियों, स्वयंसेवी संगठनों , मजदूर संगठनों से महारैली में समर्थन की अपील की है। उन्होंने न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात की। कहा कि महारैली के बाद भी न्याय नहीं मिला तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इधर गुरुवार को क्रांतिकारी संगठन के मुखिया नासिर ने धरना स्थल पर पहुंचकर समस्त श्रमिकों से एकजुट होकर संघर्ष की अपील की। बताया कि शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ने भी दूरभाष पर कंपनी के अड़ियल रुख पर नाराजगी जताते हुये श्रमिकों के आंदोलन को समर्थन दिया है। शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने वालों में मुकेश गोला, फय्याज अहमद, संतोष यादव, पूरन सिंह रावत, महेंद्र वर्मा, जयेश राणा, सतीश कुमार समेत बड़ी तादात में श्रमिक शामिल रहे।