सेंट्रल डेस्क, गढ़वाल, हल्द्वानी और देहरादून के लिए भी,,,दीपावली को लेकर राजाजी में हाई अलर्ट घोषित
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: दीपावली को लेकर राजाजी नेशनल पार्क में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पा
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: दीपावली को लेकर राजाजी नेशनल पार्क में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पार्क कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं और पार्क की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई हैं।
दीपावली पर राजाजी पार्क में अवैध शिकार और अवैध कटान की घटनाओं की अधिक आशंका रहती है। लक्ष्मी पूजन के लिए कई तांत्रिक उल्लू को पकड़ते हैं और उल्लू की तस्करी भी की जाती है। एहतियातन पार्क प्रशासन की तरफ से दीपावली से पहले और कुछ दिन बाद तक हाई अलर्ट घोषित किया जाता है। इस दौरान, कई लोग मौज-मस्ती करने के लिए भी पार्क की सीमाओं में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में इन लोगों और वन्यजीव तस्करों पर लगाम कसने के लिए पार्क प्रशासन हाई अलर्ट जारी करता है। पार्क प्रशासन ने सभी रेंजों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पार्क कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। सीमा पर रात्रि गश्त के भी निर्देश जारी हुए हैं। इस संबंध में पार्क के रेंज अधिकारियों की बैठक भी ली जा चुकी है।
'विशेषकर रात्रि गश्त के निर्देश दिए गए हैं। सभी पार्क कर्मियों को अपनी चौकियों में मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।'
एनबी शर्मा, वन्यजीव प्रतिपालक, राजाजी नेशनल पार्क