रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान
रुड़की: भारतीय जन सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रुड़की रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया।
रुड़की: भारतीय जन सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रुड़की रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
रविवार को भारतीय जन सेवा संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रुड़की रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्टेशन परिसर पर यात्रियों द्वारा फेंके गए कागज, पानी की खाली बोतले व अन्य सामान एकत्र हुआ। इस मौके पर पदाधिकारियों ने यात्रियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया, साथ ही रेलवे के अधिकारियों से स्टेशन परिसर में अतिरिक्त कूडे़दान स्थापित किये जाने की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष सौरभ बंसल, सुनील यादव, अमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पिंकी, अवनीश पंवार, आशीष सिंह, सोनू, फिरोज हसन, जितेन्द्र भाटी, विनोद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।