प्रधान अनीता असवाल के साथ महिला ने की हाथापाई
बुधवार को ऋषिकेश ग्राम पंचायत की प्रधान अनीता असवाल के साथ एक महिला ने की हाथापाई।
By sunil negiEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 03:34 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 03:35 PM (IST)
ऋषिकेश। बुधवार को ऋषिकेश ग्राम पंचायत की प्रधान अनीता असवाल के साथ एक महिला ने की हाथापाई।
जानकारी के मुताबिक गुमनिवाला अमित ग्राम निवासी शांति देवी का राशन कार्ड खो गया था। वह नया राशन कार्ड बनाने के लिए बुधवार को बापूग्राम स्थित पंचायत घर पहुंची। यहां किसी बात को लेकर महिला की ग्राम प्रधान अनीता असवाल के साथ कहासुनी हो गई। महिला ने प्रधान के साथ हाथापाई कर दी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान ने आइडीपएल चौकी में आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी है।
पढ़ें-रिश्ते कलंकित-मर्यादा तार-तार, सगे भाइयों ने बहन को बनाया हवस का शिकार
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें