प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार
प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ मुनिकीरेती पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
ऋषिकेश। प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ मुनिकीरेती पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुनिकीरेती थाने में मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक एएस रावत ने बताया कि उप निरीक्षक मनोज नेगी ने टीम के साथ चेकिंग के दौरान भद्रकाली के समीप स्कूटी सवार दो लोगों को दबोच। इनमें से राजीव अरोड़ा पुत्र कस्तूरी लाल अरोड़ा निवासी गंगा नगर के कब्जे से 290 इंजेक्शन, जबकि नरेश पालीवाल पुत्र बस्तीराम पालीवाल निवासी बैंसोली अंजनीसैंण टिहरी गगढ़वाल के कब्जे से 190 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि यह इंजेक्शन फुटकर में बिक्री के लिए प्रतिबंधित है और इसकी बिक्री के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है, जबकि दोनों आरोपियों के पास इससे संबंधित कोई लाइसेंस नहीं था। उन्होंने बताया की उक्त दोनों लोग ऋषिकेश और आस-पास क्षेत्र में विदेशी नागरिकों को मंहगे दामों पर ये इंजेक्शन बेचते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पढ़ें- टप्पेबाजी कर उड़ाए पांच लाख, मैनेजर को खुद को किया बंद