ऋषिकेश के चंद्रेश्वर मंदिर में स्वामी विवेकानंद ने गुजारे थे छह माह
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर जनसरोकार मोर्चा ने युवा दिवस मनाते हुए उनका स्मरण किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया गया।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर जनसरोकार मोर्चा ने युवा दिवस मनाते हुए उनका स्मरण किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया गया।
मायाकुंड स्थित विवेकानंद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने वेदांत व युवा जागृति के क्षेत्र में जो काम किया वह अनुकरणीय है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: भाजपाईयों ने पंडित दीनदयाल को किया याद
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने जीवन के छह महीने की इस नगरी में बिताए। चंद्रेश्वर मंदिर की छोटी गुफा में उन्होंने यह समय बिताया।
यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस: राज्यपाल ने 26 श्रेष्ठ शिक्षकों को गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड से किया सम्मानित
इस मौके पर जनसरोकार मोर्चा के संयोजक रामकृपाल गौतम सहित स्थानीय नागरिकों ने स्वामी विवेकानंद को याद किया।
यह भी पढ़ें: काशीपुर में पं. दीनदयाल की शताब्दी जयंती पर किया आयोजन सफल