आरआइएमसी के नाम जुड़ा नया कीर्तिमान
By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 10:37 PM (IST)
देहरादून: राष्ट्रीय इंडियन मिलेट्री एकेडमी (आरआइएमसी) इतिहास के पन्नों में कई कीर्तिमान समेटे है। गौरव के यह क्षण फिर एक बार जीवंत हो उठे हैं। संस्थान के एक पूर्व छात्र ने नया इतिहास रच दिया है।
भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट योगेश कुमार तिवारी ने साथी रजनीकांत यादव के साथ नया रेकार्ड कायम किया है। उन्होंने विश्व के सर्वाधिक मुश्किल ट्रैक पर साइकलिंग की। जिसमें वह 11 दर्रो से होकर गुजरे। इनमें पांच सर्वाधिक ऊंचाई पर हैं। इस साहसिक यात्रा की शुरुआत 29 जून को रोहतांग के पास से हुई। इस दौरान जोड़ी ने हिमालय की मुश्किल राह तय की। इस रेकार्ड को लिम्का बुक ऑफ रेकार्ड में भी जगह दी गई है। आरआइएमसी के कमान्डेंट कर्नल एचएस बैंसला ने ले. तिवारी को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें