बारिश थमी, लोगों ने ली राहत
केदारनाथ पैदल मार्ग को छोड़कर समूचे उत्तराखंड में मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बदीरनाथ, हेमकुंड, गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा सुचारु है। केदारनाथ यात्रियों को फिलहाल सोनप्रयाग पर ही रोका हुआ है।
देहरादून। केदारनाथ पैदल मार्ग को छोड़कर समूचे उत्तराखंड में मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बदीरनाथ, हेमकुंड, गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा सुचारु है। केदारनाथ यात्रियों को फिलहाल सोनप्रयाग पर ही रोका हुआ है। वहीं ऋषिकेश गंगोत्री मार्ग पर मलबा आने से बड़े वाहनों के लिए सड़क अवरुद्ध है।
हेलीकॉप्टर सेवा भी बाधित
रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर हल्की बारिश हो रही है। सुरक्षा के लिहाज से केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग पर ही रोका हुआ है। सुबह यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ का एक चक्कर लगाया। इसके बाद फिलहाल हेलीकॉप्टर सेवा भी स्थगित कर दी गई। गौरीकुंड हाईवे सोनप्रयाग तक खुला हुआ है।
बदरीनाथ व हेमकुंड यात्रा सुचारु
चमोली जिले में रात्रि को हल्की बारिश के बाद सुबह धूप खिली है। इससे लोगो ने राहत की सांस ली। बदरीनाथ हाईवे पर यातायात सुचारु है। सुबह हेमकुंड के लिए 130 से अधिक यात्री गोविंदघाट से रवाना हुए। चमोली जिले में 22 लिंक मोटर मार्ग भूस्खलन से बंद पड़े हैं। मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी के चलते तीन दिन से चमोली के जिलाधिकारी जोशीमठ में ही डेरा डाले हुए हैं। स्कूलों में 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी है।
34 लिंक मार्ग बंद
पौड़ी जनपद में भी सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। साथ ही जिले के 34 लिंक मार्ग अवरुद्ध हैं। जिले के सभी स्कूल बारिश की संभावना के चलते बंद हैं।
बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद
टिहरी के बगरधार के पास ऋषिकेश- गंगोत्री मार्ग गत रात से अवरुद्ध है। सड़क मरमत को बीआरओ की टीम पहुंच गई। यहां पहाड़ी को काट कर चोडी की जा रही है सड़क ।यहां से छोटे वाहन ही आगे निकल रहे हैं। साथ ही टिहरी के छह संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। टिहरी झील का जलस्तर 756.30 मीटर दर्ज किया गया। देहरादून व हरिद्वार में भी मौसम साफ है। कुमाऊं में चंबावत, अल्मोड़ा, रामनगर, नैनीताल में बारिश थमी हुई है।
पढ़ें-मकान में गिरा पेड़, दहशत में लोग