कृष्णा देवी पीटीए अध्यक्ष बनी
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 07:07 PM (IST)
डोईवाला: राजकीय इंटर कॉलेज थानो में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया। विद्यालय में गठित शिक्षक अभिभावक संघ में कृष्णा देवी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
शहीद नरपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज थानो में प्रधानाचार्य जेआर उनियाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें कृष्णा देवी को अध्यक्ष व अनिल तीर्थवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य जेआर उनियाल ने कहा कि शिक्षा के उन्नयन व कॉलेज में पठन-पाठन के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। बैठक में अशोक सोलंकी, अनुज तिवाड़ी, दीवान सिंह रावत, फतेह सोलंकी, विक्रम सिंह रावत व बीएस रौथाण ने कॉलेज में आदर्श माहौल के सुझाव भी दिए। प्रवक्ता एएस चौहान के संचालन में विद्यालय की प्रगति आख्या भी प्रस्तुत की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें