पेयजल कर्मियों ने किया सचिवालय कूच, हंगामा
फील्ड कर्मियों को पेयजल निगम के ढांचे मे शामिल करने सहित विभिन्न मांगों लेकर पेयजल कर्मियों ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इससे कनक चौक पर करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा।
देहरादून। फील्ड कर्मियों को पेयजल निगम के ढांचे मे शामिल करने सहित विभिन्न मांगों लेकर पेयजल कर्मियों ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इससे कनक चौक पर करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा।
उत्तराखंड जल निगम, जल संस्थान मजदूर यूनियन के तहत कर्मचारी राज्य गठन के बाद से ही अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर समय-समय पर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सात साल की सेवा के बाद वेतनमान में संशोधन, फील्ड कर्मयों को नियमित करने, जल संस्थान व जल निगम के एकीकरण की मांग भी शामिल हैं।
बुधवार दोपहर करीब पौने 12 बजे कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में परेड मैदान स्थित यूनियन कार्यालय से सचिवालय के लिए रैली निकाली। कनक चौक पर जैसे ही रैली पहुंची, वहां पुलिस ने उन्हें आगे की तरफ बढ़ने से रोक दिया। इस पर कर्मचारी सड़क पर फैल गए और जाम लगा दिया। इससे रायपुर रोड, सुभाष रोड़ व राजपुर रोड को जाने वाले वाहन भी करीब पौन घंटे तक इस जाम में फंसे रहे। यहां पौन घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारी वापस लौट गए।