चीला पॉवर हाउस में विद्युत उत्पादन शुरू
144 मेगावाट के चीला पॉवर हाउस में 35 घंटे बाद शुक्रवार सुबह नौ बजे विद्युत उत्पादन शुरू हो गया।
By sunil negiEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 10:12 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 10:14 AM (IST)
ऋषिकेश। 144 मेगावाट के चीला पॉवर हाउस में 35 घंटे बाद शुक्रवार सुबह नौ बजे विद्युत उत्पादन शुरू हो गया।
गंगा में बुधवार को जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिस कारण बैराज जलाशय में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से चीला नहर की ट्रैस रैक चोक हो गई। सिल्ट निकालने और फ्लड पास करने के लिए जल विद्युत निगम ने नहर बंद कर बैराज में पानी छोड़ना शुरू कर दिया था। गुरुवार को भी गंगा में सिल्ट की मात्रा कम नहीं हो पाई थी। शुक्रवार की सुबह जलस्तर घटने के बाद आठ बजे नहर में पानी छोड़ा गया। इसके बाद नौ बजे 35 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्राप्त कर लिया गया था। नहर की पाउंडिंग जारि। 12 बजे तक पूरा लोड आने की उम्मीद।
पढ़ें-चीला में ठप हुआ विद्युत उत्पादन
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें