कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 19 को
देहरादून: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा सात दिन के लिए स्थगित कर दी गई। अब यह परीक्षा पूर्व
By Edited By: Published: Thu, 02 Oct 2014 09:25 PM (IST)Updated: Thu, 02 Oct 2014 09:25 PM (IST)
देहरादून: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा सात दिन के लिए स्थगित कर दी गई। अब यह परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्रों पर 19 अक्टूबर को होगी। परीक्षा स्थगित होने की जानकारी देते हुए आइजी कार्मिक दीपम सेठ ने कहा कि पहले यह परीक्षा 12 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन, इस दौरान आर्मी की गढ़वाल राइफल की भर्ती प्रक्रिया चलेगी। लिहाजा इस परीक्षा को सात दिन के लिए स्थगित किया गया है। यह परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ होनी है। इसके तहत देहरादून में कांस्टेबल के 59 पदों पर भर्ती होनी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें