Move to Jagran APP

उत्तराखंड में महिला अपराधों को रोकने के लिए बनेंगे निर्भया सेल

प्रदेश में महिला अपराधों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर शासन अब प्रदेश के छह जिलों में निर्भया सेल खोलने की तैयारी कर रहा है।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 08 Jun 2016 11:03 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2016 11:27 AM (IST)

देहरादून (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश में महिला अपराधों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर शासन अब प्रदेश के छह जिलों में निर्भया सेल खोलने की तैयारी कर रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच के लिए बनने वाले इस सेल में अधिसंख्य महिलाएं होंगी। इसका मुखिया सीओ स्तर के अधिकारी को बनाया जाएगा।

loksabha election banner

पढ़ें:-नशेड़ी पिता की करतूत, पत्नी को घर से निकाला और बेटी से किया दुष्कर्म
केंद्र के निर्देशों के क्रम में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शासन ने पुलिस मुख्यालय को जल्द प्रस्ताव भेजने को कहा है। देश भर में बढ़ते महिला अपराधों को देखते हुए केंद्र ने अलग जांच शाखा खोलने के निर्देश दिए थे।
इसमें यह स्पष्ट किया गया था कि पीडि़त महिलाओं को अपनी आपबीती बताने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए इस शाखा में अधिसंख्य महिलाओं को ही रखा जाए। मुख्यमंत्री हरीश रावत पूर्व में भी महिला अपराधों की जांच महिला अधिकारियों के जरिए कराने के ही निर्देश दे चुके हैं।

पढ़ें:-शादी के लिए घरवाले नहीं हुए राजी, प्रेमी जोड़े ने उठाया ये कदम..., पढ़ें
इसके तहत हर थाने में कम से कम दो महिला सब इंस्पेक्टर रखने की तैयारी भी हो चुकी है। अब महिला अपराध के लिए अलग से सेल बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। शासन स्तर पर इसे लेकर कई चरण की बैठकें हो चुकी हैं।
इसके लिए अभी प्रारंभिक खाका तैयार किया गया है। इसके तहत देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार व नैनीताल में निर्भया सेल खोले जाएंगे। श्रीनगर व अल्मोड़ा में बनाए गए महिला थानों को भी निर्भया सेल में परिवर्तित किया जाएगा।

पढ़ें:-बुजुर्ग को युवती से किराया मांगना पड़ा महंगा, हुई धुनाई और कालिख भी पोती
ये सेल जिले में पडऩे वाले राजस्व क्षेत्रों के महिला अपराध संबंधी मामलों को भी देखेंगे। अभी इस सेल की कमान सीओ अथवा वरिष्ठ इंस्पेक्टर स्तर की महिला अधिकारी को दी जाएगी।
इस सेल में अभी फौरी तौर पर उपलब्ध महिला कर्मियों को ही तैनाती दी जाएगी। इसके बाद इसके लिए अलग से पद सृजित करते हुए नई भर्तियां की जाएंगी। जानकारों की मानें तो इसी माह इस संबंध में शासनादेश जारी हो सकता है।
पढ़ें-दो महिलाओं से इश्क लड़ाना पड़ा भारी, जब खुली पोल तो...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.