सतपाल हटे, माहरा आए
By Edited By: Published: Fri, 29 Aug 2014 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 01:01 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, देहरादून
प्रदेश के कक्षा एक से आठवीं कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बन रहे मिड डे मील की राज्यस्तरीय अनुश्रवण समिति से पूर्व सांसद सतपाल महाराज हटाए गए हैं। उनके स्थान पर राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा को लाया गया है।
कांग्रेस में रहते हुए बतौर सांसद सतपाल महाराज को उक्त समिति का सदस्य नामित किया गया था। पूर्व सांसद महाराज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। लिहाजा प्रदेश सरकार ने उनके स्थान पर बतौर सांसद महेंद्र सिंह माहरा को समिति में शामिल किया है। इस बाबत शासनादेश जारी किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें