मोदी के गुरु की सेहत में सुधार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद की हालात में सुधार हो रहा है। मगर फिलहाल उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल से छुट्टी नहीं दी गई है।
By BhanuEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2015 01:28 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2015 01:37 PM (IST)
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद की हालात में सुधार हो रहा है। मगर फिलहाल उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल से छुट्टी नहीं दी गई है।
श्री दयानंद आश्रम के संस्थापक और वेद व उपनिषदों के ज्ञाता स्वामी दयानंद सरस्वती को रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में भर्ती कराया गया था।
स्वामी दयानंद के स्वाथ्य की देखभाल कर रहे डॉ. राम महाराज ने बताया कि अब स्वामीजी की सेहत में काफी सुधार है। वह अब बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल उनकी कुछ और जांच होनी है। इसके लिए उन्हें आज अस्पताल में ही रोका गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें