प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 64वें जन्मदिन को नरेंद्र मोदी विचार मंच ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया।
मंच के जिलाध्यक्ष प्रमोद कपरुवाण ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएंगे। इस दौरान भगवान सिंह रावत, ठाकुर संजय सिंह, वीडी सेमवाल, महेश गौतम, गोविंद सिंह नेगी, मंजू भट्ट, पार्वती यादव, शांति रावत आदि मौजूद रहे। उधर, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिन पर सरकारी अस्पताल प्रेमनगर में मरीजों को फल बांटे। इस दौरान खेमचंद गुहार, राजपाल सिंह तोमर, मंजू नेगी, महेंद्र भारद्वाज, रेखा भंडारी, बबीता पाल, कुसुम सकलानी, अजय जोशी आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंदरनगर स्थित कुष्ठ आश्रम में फल बांटे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील उनियाल, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, राकेश मल्होत्रा, संजीव वर्मा, राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।