बाढ़ सुरक्षा को लेकर विधायक नाराज
बरसात से पूर्व शहर की प्रमुख बरसाती नदियों में बाढ़ सुरक्षा के व्यापक प्रबंध न होने पर कैंट विधायक हरबंस कपूर ने जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बार-बार अवगत कराने के बाद भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
देहरादून। बरसात से पूर्व शहर की प्रमुख बरसाती नदियों में बाढ़ सुरक्षा के व्यापक प्रबंध न होने पर कैंट विधायक हरबंस कपूर ने जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बार-बार अवगत कराने के बाद भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग व प्रशासन के खिलाफ 16 जून को जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव की चेतावनी भी दी।
नगर निगम के समीप एक होटल में पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा की अगले कुछ दिनों में बरसात शुरू होने वाली है। बरसात में शहर की रिस्पना और बिंदाल नदी उफान पर होती हैं। इससे नदियों से सटे मोहल्ले और बस्तियों को खतरा रहता है।
उन्होंने कहा कि बिंदाल नदी के किनारे कैंट एरिया में 50 हज़ार लोग रहते हैं। अधिकांश लोग गरीब और वंचित हैं। नदी की बाढ़ से सुरक्षा प्रबंध को लेकर वह 10 अप्रैल को वह सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिले थे। इससे बावजूद कोई कर्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 25 अप्रैल को सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष का ध्यान इस ओर दिलाया गया। उन्होंने कहा कि विभाग और प्रशासन के इस रवैये के कारण 16 जून को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
पढ़ें- रेंज कार्यलय में तालाबंदी को पहुंचे ग्रामीण, रेंजर हुआ गायब