रायवाला में दो नाबालिगों के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायवाला में दो बच्चों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायवाला, [जेएनएन]: रायवाला के वैदिक नगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा दो नाबालिग लड़कों के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। कुकृत्य का शिकार हुए दोनों बच्चे अलग-अलग परिवार के हैं।
पीड़ित बच्चों के अभिभावकों की और से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि दिन शाम करीब 4 बजे के वक्त दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। एक युवक उन दोनों को बहला फुसला कर पास के जंगल में ले गया और कुकर्म किया। बच्चों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित बच्चो की उम्र 7 और 10 वर्ष है।
यह भी पढ़ें: मोबाइल पर किया प्रेम का इजहार, महिला ने सिखाया ऐसा सबक
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सीसी नैथानी ने बताया कि बच्चों से घटना की जानकारी ली गयी है। उनकों मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी युवक को पकड़ा गया है। दोनों बच्चों ने उसकी शिनाख्त की है। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला कि हुआ था सामूहिक दुष्कर्म