Move to Jagran APP

घर में घुसे बदमाश ने महिला पर चाकू से किया हमला, लूटपाट

क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक घर में घुसे बदमाश ने चाकू से हमला कर महिला को घायल कर दिया। साथ ही उससे गहने व नकदी लूट ली। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 23 Sep 2017 02:07 PM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2017 10:24 PM (IST)
घर में घुसे बदमाश ने महिला पर चाकू से किया हमला, लूटपाट
घर में घुसे बदमाश ने महिला पर चाकू से किया हमला, लूटपाट

देहरादून, [जेएनएन]: दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला करके गहने और नकदी लूट ली। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक आसिथ उद्दोला क्लेमेनटाउन क्षेत्र में टर्नर रोड पर रहते हैं। वह रायपुर स्थित एक रक्षा संस्थान में नौकरी करते हैं। वह ड्यूटी चले गए और घर पर उनकी पत्नी रजिया बेगम अकेली थीं। 

दोपहर के समय एक बदमाश घर में घुस आया और चाकू की नोंक पर रजिया से उनके गहने उतरवा लिए। इसके बाद बदमाश नकदी की तलाश में आलमारी खंगालने लगा। रजिया ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। 

आरोपी ने रजिया पर चाकू से कई वार करने के साथ ही मारपीट की। लहूलुहान रजिया बेसुध होकर कमरे में गिर गईं और आरोपी भाग निकला। कुछ देर बाद उनके किरायेदार की बेटी वहां आई तो रजिया को लहूलुहान देखकर परिजनों को जानकारी दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आस-पड़ोस के तमाम लोग जमा हो गए और रजिया को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया। उधर, दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात की खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन क्लेमेनटाउन थाना पुलिस डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य एकत्रित कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। 

आसपास के लोगों की मानें तो बदमाशों की संख्या दो थी। एक घर के बाहर घूम रहा था, जबकि दूसरा अंदर था। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर एक संदिग्ध की पहचान हुई है। फुटेज और महिला के बताए गए हुलिये के आधार पर जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: महिला से हुई पर्स लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार 

यह भी पढ़ें: मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर उड़ाई नकदी, कैमरे में कैद हुआ नकाबपोश

यह भी पढ़ें: भाभी गई देवर की शादी का सामान लेने, घर खंगाल गए चोर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.