Move to Jagran APP

उमड़ा भक्तों का सैलाब

By Edited By: Published: Mon, 21 Jul 2014 03:12 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jul 2014 10:03 PM (IST)
उमड़ा भक्तों का सैलाब

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: तीन दिन से निरंतर वर्षा के बावजूद नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वालों का आंकड़ा सवा लाख को छू रहा था। रविवार को मौसम साफ हुआ। नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक करने वालों की संख्या रात दस बजे तक एक लाख 30 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी थी। सोमवार के जलाभिषेक के लिए नीलकंठ में कांवड़ियों की भीड़ देर रात जुटनी शुरू हो गई।

loksabha election banner

श्रावण मास की नीलकंठ महादेव मंदिर की यात्रा अब उफान की ओर है। बीते तीन दिनों में वर्षा के बावजूद नीलकंठ महादेव मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई। तीन दिन तक यह आंकड़ा सवा लाख तक पहुंचा। रविवार को नीलकंठ मंदिर क्षेत्र में सुबह छह बजे से एक घंटे तक वर्षा हुई। उसके बाद मौसम साफ रहा। नीलकंठ यात्रा से जुड़े ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भी पूरे दिन मौसम खुशगवार रहा। शुक्रवार तक नीलकंठ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में पैदल यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। रविवार को नीलकंठ मंदिर से जुड़ी पार्किंग में दुपहिया व चौपहिया वाहनों की आमद अचानक बढ़ गई। एसडीएम डीपी सिंह ने आसपास क्षेत्र की पार्किंग पर वाहनों को खड़ा करने की अनुमति देने के बाद पार्किंग की समस्या से फिलहाल लोगों को राहत मिली। नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। पुलिस ने बताया कि रविवार की सायं छह बजे 1.10 लाख, सात बजे 1.15 लाख व आठ बजे 1.19 लाख श्रद्धालु नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर चुके थे। रात्रि दस बजे यह संख्या एक लाख 30 हजार तक पहुंच गई थी। सोमवार के जलाभिषेक को लेकर पुलिस व प्रशासन दोनों अपने-अपने कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। एसपी पौड़ी अजय जोशी पूरे दिन नीलकंठ मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सोमवार को वह स्वयं व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। डीएम पौड़ी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एसएस राणा सहित उप जिलाधिकारी यमकेश्वर डीपी सिंह को मौके पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.