गढ़वाल आयुक्त विवादित भूमि की जांच को पहुंचे रायवाला
रायवाला ग्राम सभा में एक विवादित भूमि का मंडलायुक्त सीएस नपलच्याल ने मौका मुआयना किया। बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू के निर्देश पर आज मंडलायुक्त रायवाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश तहसील के अधिकारियों के साथ सीलिंग भूमि की जांच की।
रायवाला। रायवाला ग्राम सभा में एक विवादित भूमि का मंडलायुक्त सीएस नपलच्याल ने मौका मुआयना किया। बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू के निर्देश पर आज मंडलायुक्त रायवाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश तहसील के अधिकारियों के साथ सीलिंग भूमि की जांच की।
उक्त भूमि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीलिंग घोषित हुई है। जबकि एक कृषि समिति ने उक्त भूमि पर अपना अधिकार जताते हुए वाद दायर किया है। वही ग्राम पंचायत ने भी उक्त भूमि पर अपना दावा पेश किया है। मंडलायुक्त ने भूमि की नाप जोख के साथ संबंधित पत्रावलियों का भी अवलोकन किया।
कृषि समिति और ग्राम पंचायत के बीच विवाद को देखते हुए मंडलायुक्त को जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार अमृता शर्मा, लेखपाल शम्भूनाथ गांगुली आदि मौजूद थे।
पढ़ें-मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की क्लास