स्वतंत्रता सेनानी जगत सिंह नेगी पंचतत्व में विलीन
आजाद हिंद फौज के सिपाही और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत सिंह नेगी का मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
ऋषिकेश। आजाद हिंद फौज के सिपाही और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत सिंह नेगी का मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
टिहरी जिले के चंबा प्रखंड के ग्राम नैल निवासी ग्राम नैल निवासी 97 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी जगत सिंह नेगी का बीते रोज घर में ही निधन हो गया था। शुक्रवार को पूर्णानंद घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर व राजकीय सम्मान से साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके पुत्र राजेन्द्र नेगी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वह पिछले कई दिन से बीमार थे। आजादी के आदोलन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की ओर से गठित आजाद हिंद फौज में रहकर उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया।
पढ़ें- गायब हो गए हैं सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु से जुड़े दस्तावेज !