कार्यकत्रियों को मिला पूर्व पंचायत अध्यक्ष का समर्थन
आज सुबह कालसी, विकासनगर और सहसपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मांगों को लेकर डटी रही। इस दौरान कालसी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कार्यकत्रियों को समर्थन दिया।
By sunil negiEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2015 01:12 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2015 01:16 PM (IST)
विकासनगर। आज सुबह कालसी, विकासनगर और सहसपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मांगों को लेकर डटी रही। इस दौरान कालसी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कार्यकत्रियों को समर्थन दिया।
पिछले कई दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वेतन बढ़ाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरने व क्रमिक अनशन पर बैठी हैं। आज सुबह कार्यकत्रियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान भी मौके पर पहुंची और कार्यकत्रियों की मांगों को जायज ठहराते हुए समर्थन दिया। इस दौरान उषा साहा, रजनी, पिंकी, अंजलि विकासनगर में धरने पर बैठी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें