जंगल की आग रोकने को वन विभाग ने निकाली जागरुकता रैली
जंगलों की आग को रोकने के लिए वन विभाग ने जन जागरुकता अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत राजपुर रोड स्थित वन विभाग मुख्यालय से जनजागरुकता रैली निकाली गई।
By BhanuEdited By: Published: Thu, 05 May 2016 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 12:51 PM (IST)
देहरादून। जंगलों की आग को रोकने के लिए वन विभाग ने जन जागरुकता अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत राजपुर रोड स्थित वन विभाग मुख्यालय से जनजागरुकता रैली निकाली गई।
प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड आरके महाजन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में संस्कृति विभाग की टीम भी शामिल है।
रैली में शामिल लोग नारों, गीतों और नाटक के माध्यम से प्रदेश में लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव डीबीएस खाती, अपर प्रमुख वन संरक्षक मुनीश मलिक, मुख्य वन संरक्षक कपिल जोशी भी मौजूद रहे।
पढ़ें-उत्तराखंडः आग से खतरे में जीव-जंतुओं की 4543 प्रजातियां
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें