तरुण विजय संसदीय चीनी मैत्री समूह के अध्यक्ष
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 01:01 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, देहरादून
उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण विजय को चीन के संबंध में विशेषज्ञता का सम्मान करते हुए लोकसभा व राज्यसभा के संयुक्त संसदीय भारत चीन मैत्री समूह का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की ओर से जारी विज्ञप्ति में श्री विजय के इस दायित्व की घोषणा की गई। श्री विजय ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के अनुरूप भार-चीन मैत्री के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने नाथुला से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए सुगम नया मार्ग खोलने के लिए चीन के राष्ट्रपति को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री विजय ने चीन के राष्ट्रपति व उनकी पत्नी से शिष्टाचार भेंट भी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें