त्यूणी-मीनस मार्ग पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग
संवाद सूत्र, त्यूणी: बसों की कमी से जूझ रहे सीमांत तहसील त्यूणी क्षेत्रवासियों को यातायात परेशानी झे
संवाद सूत्र, त्यूणी: बसों की कमी से जूझ रहे सीमांत तहसील त्यूणी क्षेत्रवासियों को यातायात परेशानी झेलनी पड़ रही है। मार्ग पर बसों की संख्या कम होने से परेशान लोगों ने सूबे के परिवहन मंत्री से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले हरिपुर-मीनस-अटाल-त्यूणी मार्ग पर आधा दर्जन रोडवेज बसें चलाने की मांग की है। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कुछ समय पहले तक इन मार्ग पर 12 बसें चलती थी, लेकिन गुमा बस हादसे के बाद प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने से मार्ग पर सिर्फ तीन बसें चल रही हैं, जो नाकाफी है। बसों की कमी से लोग छोटे वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं। लोगों ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने को बसों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है।
अस्थाई राजधानी देहरादून से सटे सूबे के बाहुल्य जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर की आबादी करीब दो लाख है। क्षेत्र की लाइफ लाइन कहे जाने वाले दो प्रमुख मार्ग कालसी-साहिया-चकराता-त्यूणी व हरिपुर-मीनस-अटाल-त्यूणी मार्ग से जौनसार-बावर के दो सौ से ज्यादा गांव जुड़े हैं। इसके अलावा यहां दर्जनों की संख्या में कई अन्य मोटर मार्गों का जुड़ाव भी इन्हीं दो प्रमुख मार्ग में आकर मिलता है। जौनसार-बावर में बसों की कमी की समस्या लंबे से है। यहां के प्रमुख मार्गो पर सार्वजनिक बसों की संख्या सीमित होने से सैकड़ों लोग यातायात की परेशानी झेल रहे हैं। बसों की कमी के कारण सैकड़ों लोग यूटीलिटी व पिकअप जैसे लोडर वाहनों में जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। जिससे यहां ओवरलो¨डग की समस्या आम बात है। क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां ढोने से क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे होते हैं। जिसमें कई लोगों की जाने चली गई। बावजूद इसके तंत्र यातायात व्यवस्था सुधारने को गंभीर नहीं है। परेशानी झेल रहे लोगों ने सरकार से जौनसार-बावर में रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। त्यूणी निवासी अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोर्खा मोर्चा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. बलराज ¨सह थापा, अटाल व्यापार मंडल के सचिव श्रीचंद शर्मा, तरुण संघ खत लखवाड़ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, जौनसार-बावर जनकल्याण विकास समिति लाखामंडल की अध्यक्ष बचना शर्मा, कूणा के प्रधान रघुवीर पंवार, हनोल-चातरा पंचायत की प्रधान शीतल राजगुरु व कोटी-बावर के प्रधान दिनेश चौहान ने सूबे के परिवहन मंत्री यशपाल से क्षेत्र के प्रमुख रूट हरिपुर-मीनस-अटाल-त्यूणी व विकासनगर-कालसी-चकराता-त्यूणी समेत कुछ अन्य रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की फरियाद की है।