Move to Jagran APP

भाजपा को अजेय बनाने का मूलमंत्र दे गए शाह

राज्य ब्यूरो, देहरादून भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन कार्यक

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Sep 2017 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 01:00 AM (IST)
भाजपा को अजेय बनाने का मूलमंत्र दे गए शाह
भाजपा को अजेय बनाने का मूलमंत्र दे गए शाह

राज्य ब्यूरो, देहरादून

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को पार्टी को अजेय बनाने का मूलमंत्र दिया। मंडल पर्यत बैठक में उन्होंने पार्टी के जिला और मंडल स्तरीय पदाधिकारियों से कहा कि वे पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में जुटने का संदेश लेकर जाएं। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को तीन-तीन बूथ लेने का लक्ष्य भी दिया। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रवास कर संवाद के जरिये पार्टी को मजबूती देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह चार माह बाद बूथवार प्रगति की समीक्षा करेंगे।

सर्वे आफ इंडिया के स्टेडियम में मंडल पर्यत बैठक में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्ष व महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री और प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा की आत्मा मंडल इकाइयों के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने विस चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत का श्रेय भी कार्यकर्ताओं को दिया। कहा कि पार्टी कोई भी चुनाव जीतती है तो उसका पथ बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही प्रशस्त करते हैं।

उत्तराखंड आंदोलन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि तब सभी पार्टियां पिछला रास्ता पकड़ रही थी, वहीं भाजपा का रुख साफ था कि राज्य बनना चाहिए। लगातार उठती रही राज्य की मांग भी तब पूरी हुई, जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी। इसके बाद यह मांग उठती रही कि राज्य के समग्र विकास के लिए बड़े बहुमत वाली सरकार चाहिए और सौभाग्य से यह तब बनी, जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। अब केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें देवभूमि को संवारने में जुटी हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर उसे बताएं कि केंद्र और राज्य सरकारें यहां के लिए क्या क्या कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के प्रेरक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशती वर्ष है और पं.उपाध्याय ने हमेशा सिद्धातों व मूल्यों को सर्वाेपरि रखा। उनके आदर्शो पर चलते हुए भाजपा को देश के हरेक बूथ स्तर तक मजबूत बनाना हमारा लक्ष्य है। बूथ को भी इकाई बनाना है और ये कार्य कार्यकर्ताओं को करना होगा, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं के आधार पर आगे बढ़ने वाली पार्टी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अगुआई में पार्टी आगे बढ़ रही है और उसे बहुत आगे ले जाना है। सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छह माह के कार्यकाल में सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक व विजय बहुगुणा, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने भी विचार रखे। संचालन गजराज बिष्ट ने किया। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री संगठन अनिल जैन, सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू समेत अन्य नेता, सरकार के मंत्री, विधायक आदि मौजूद थे।

एकतरफा रहा शाह का संवाद

जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में शाह का कार्यकर्ताओं से संवाद एकतरफा रहा। शाह ने अपनी बात रखने के साथ ही कार्यकर्ताओं को लक्ष्य भी दिया। हालांकि, कार्यकर्ता इस बात को लेकर उत्साहित थे कि शाह उनसे सीधा संवाद भी करेंगे और कई तो तैयारियां भी करके आए थे, लेकिन समयाभाव को देखते हुए ऐसा नहीं हो पाया।

विधायक जोशी ने सौंपी तलवार

मंडल पर्यत बैठक में देहरादून के सभी नौ भाजपा विधायकों की ओर से फूलों की बड़ी माला पहनाकर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का अभिनंदन किया गया। विधायक गणेश जोशी ने स्मृति चिह्न के रूप में शाह को तलवार सौंपी। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत अन्य नेताओं ने शाह का स्वागत किया।

केंद्रीय परिपत्र पुस्तिका बांटी

बैठक में शिरकत करने वाले पार्टी के जिला व मंडल इकाइयों के 3200 पदाधिकारियों को केंद्रीय परिपत्र पुस्तिका बांटी गई। इसमें पार्टी की रीति-नीति के बारे में जानकारी दी गई है।

सेल्फी की रही होड़

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बैठक में शिरकत करने आए भाजपाइयों में सेल्फी लेने की होड़ भी लगी रही। कई कार्यकर्ता शाह के साथ फोटो लेना चाहते थे, लेकिन उनकी हसरत पूरी नहीं हो पाई।

ऐसे लगाएं नारा कि मोदी तक पहुंचे आवाज

भाजपा अध्यक्ष ने संबोधन की शुरुआत में भारत माता की जय का नारा लगाया तो कार्यकर्ताओं के बीच से कम आवाज आई। इस पर शाह बोले, आप तीन चौथाई बहुमत से जीते हो, आवाज ऐसी आनी चाहिए कि दिल्ली में मोदीजी को भी सुनाई पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.