Move to Jagran APP

निरंकारी मिशन देता है सत्य का ज्ञान

देहरादून : भक्त संसार में रहते हुए निरलेप जीवन जीते हैं। जैसे मुर्बाबी जल में रहती, लेकिन अपने पंखों

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Sep 2017 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 11:35 PM (IST)
निरंकारी मिशन देता है सत्य का ज्ञान
निरंकारी मिशन देता है सत्य का ज्ञान

देहरादून : भक्त संसार में रहते हुए निरलेप जीवन जीते हैं। जैसे मुर्बाबी जल में रहती, लेकिन अपने पंखों को गीला नहीं होने देती। इसी प्रकार महापुरुष भी अपने जीवन का तार सदैव निरंकार से जोड़े रखते हैं। संत निरंकारी मंडल के रविवारीय सत्संग में संयोजक कलम सिंह रावत ने यह बाते कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि अगर हवा चलती है तो मनुष्य को भी ठंडक देती है। अगर सूरज चढ़ता है तो उसकी गर्मी, तपन का उसके लिए भी यही असर होता है जो अन्य इंसानों के लिए। उसमें कोई भेदभाव नहीं होता। जिस निरंकार को हम महसूस करते हैं, वह हर क्षण हमारे साथ-साथ चलता है। निरंकारी मिशन सत्य का ज्ञान दे रहा है, एकता का ज्ञान दे रहा है। हमें हर पल इसका शुक्रिया अदा करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.