Move to Jagran APP

भाजपा में राष्ट्र प्रथम, स्वहित सबसे बाद में: रामलाल

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सबसे पहले और स्वयं का विचार सबसे बाद में है।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 01:16 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 04:50 PM (IST)
भाजपा में राष्ट्र प्रथम, स्वहित सबसे बाद में: रामलाल

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सबसे पहले और स्वयं का विचार सबसे बाद में है। भाजपा ने हमेशा राष्ट्र हित व लोक हित में कार्य किया है, जबकि अन्य दलों के लिए पहले स्वार्थ व राष्ट्रहित सबसे बाद में है।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने कहा कि पहले जनसंघ और फिर भाजपा के रूप में पार्टी ने विभिन्न अवसरों पर राष्ट्र के हित में देश की राजनीति में नया एजेंडा निर्धारित किया। देश की आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान व दो निशान का विरोध करते हुए देश की एकता व अखंडता का एजेंडा तय किया। देश में आपातकाल लगाए जाने पर उसका विरोध कर लोकतंत्र की रक्षा का एजेंडा निर्धारित किया। 

उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि आंदोलन के दौरान भाजपा ने संस्कृति की रक्षा के लिए देश में वातावरण बनाया। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में पोखरण में परमाणु बम का विस्फोट राष्ट्रीय स्वाभिमान को स्थापित करने वाला था। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के सामने सुशासन व विकास का एजेंडा रखा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का जो मिशन लिया है, उसके पीछे मूल में जनसामान्य का हित निहित है। आज देश में सबसे अधिक सांसद, विधायक, सदस्य, सरकारें व मुख्यमंत्री भाजपा के हैं, लेकिन हमें अभी और विस्तार करना है। 

उत्तराखंड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यहां हमें सरकार को और मजबूत करना है तथा उत्तराखंड को भाजपा का गढ़ बनाना है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, सांसद महारानी राज लक्ष्मी शाह, शिविर संयोजक ज्योति गैरोला भी उपस्थित थे।

सुशासन व विकास को महत्व: त्रिवेंद्र

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम बौद्धिक सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन व विकास को सामने रख कर काम कर रही है। इस कार्य में जन सहभागिता को अधिकाधिक महत्व दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे विश्व में नरेंद्र मोदी व देश का जो सम्मान है, वह सभी के लिए गौरव का विषय है। 

यह भी पढ़ें: दावत ए आम में खुद खास हो गए हरीश रावत

यह भी पढ़ें: कैबिनेट की बैठक में सुशासन को केंद्र में रखकर कई फैसलों पर लगी मुहर

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड: जनता को दिलाया विश्वास, पूरे हो रहे हैं वादे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.