हाईकमान और किशोर से नजदीकी ने दिलाया टिकट
जागरण संवाददाता, देहरादून: पिछले कई साल से भाजपा के कब्जे वाली कैंट विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने तेजत
जागरण संवाददाता, देहरादून: पिछले कई साल से भाजपा के कब्जे वाली कैंट विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने तेजतर्रार नेता सूर्यकांत धस्माना पर दांव खेला है। इस सीट पर दावेदारों की फेहरिस्त काफी लंबी थी। पार्षद से लेकर राज्य मंत्री व मुख्यमंत्री के नजदीकी तक यहां से दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन हाईकमान में मजबूत पकड़, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से नजदीकी व तेजतर्रार नेता की छवि ने बाजी सूर्यकांत धस्माना की झोली में डाल दी। यहां भाजपा-कांग्रेस की बीच मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।
कैंट विधानसभा सीट पर कांग्रेस पिछले कई साल से भाजपा से मात खाती आ रही है। भाजपा ने यहां से पिछले 35 साल से विधायक हरबंस कपूर को ही इस बार भी मैदान में उतारा है। ऐसे में कांग्रेस को इस सीट से जरूरत थी ऐसे प्रत्याशी की जो भाजपा के तिलिस्म को तोड़ सके। दावेदारों की लंबी फौज के कारण कांग्रेस के लिए यहां से टिकट फाइनल करना चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि दावेदारी पेश कर रहे लोग लगातार मुख्यमंत्री और दिल्ली हाईकमान पर दबाव बनाए हुए थे। लेकिन, अंत में पार्टी ने सूर्यकांत धस्माना को कैंट सीट से मैदान में उतार दिया है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है हाईकमान और किशोर उपाध्याय से धस्माना की नजदीकी। हालांकि, क्षेत्र में सक्रियता, बस्तियों में अच्छी पकड़, मेयर के चुनाव में अच्छे वोट मिलना और तेज-तर्रार नेता की छवि को भी उनके टिकट पाने का आधार बताया जा रहा है।
सूर्यकांत धस्माना
शैक्षिक योग्यता: एमए (¨हदी)
आधार: छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय, वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में देहरादून कैंट विधानसभा से सदस्य।