हरीश विरमानी फिर निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
देहरादून: सनातम धर्म इंटर कॉलेज बन्नू की प्रबंध समिति के चुनाव में हरीश विरमानी को अध्यक्ष और संजीव
देहरादून: सनातम धर्म इंटर कॉलेज बन्नू की प्रबंध समिति के चुनाव में हरीश विरमानी को अध्यक्ष और संजीव विरमानी को प्रबंधक चुना गया। चुनाव में पांच पदाधिकारियों और सात कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। हरीश विरमानी और संजीव विरमानी को दोबारा इन पदों पर चुना गया है।
रविवार को कॉलेज परिसर में राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने चुनाव अधिकारी के रूप में चुनाव संपन्न कराए। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में डीआरडीए के सहायक निदेशक संजीव रॉय और रायपुर के खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल चौबे भी मौजूद रहे। सभी पदों पर एक-एक दावेदार होने के कारण मतदान की स्थिति नहीं आई। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर हरीश विरमानी, उपाध्यक्ष पद पर हरबंस लाल चावला, प्रबंधक पद पर संजीव विरमानी, सह प्रबंधक पद पर हरीश गुलाटी, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष गेरा और कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में जगदीश गिरोटी, विनजय अरोड़ा, अजय कथूरिया, तिलक राज चांदना, मनीष डोरा, हरविंदर मिनोचा और विक्की खन्ना को चुना गया। वहीं, पदेन सदस्य के रूप में कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश चंद्र शर्मा को मनोनीत किया गया।