यात्रा मार्ग पर होगी हाई वे पेट्रोलिंग
राज्य ब्यूरो, देहरादून: चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने के लिए हाई वे पेट्रोलिंग की
राज्य ब्यूरो, देहरादून: चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने के लिए हाई वे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जा रही है। चारो धामों जाने वाले मार्ग पर फर्स्ट एड किट से लैस सीपीयू के जवान तैनात किए जाएंगे। राज्यपाल डॉ. केके पाल के दिशा निर्देशों पर पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
प्रदेश में प्रतिवर्ष होने वाली चारधाम यात्रा में देश विदेश के लाखों पर्यटक शिरकत करते हैं। इस दौरान वाहन दुर्घटनाओं के भी कई मामले सामने आते हैं। इनमें से अधिकांश दुर्घटनाएं तेजी व लापरवाही के कारण होती है, जबकि कई बार मार्ग बंद होने के कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामाना करना पड़ता है। इस कारण इस बाद यात्रा मार्ग पर हाईवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके तहत पेट्रोलिंग टीम यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की बाधा आने पर अलर्ट जारी करेगी ताकि इसका तत्काल निस्तारण किया जा सके। पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने बताया कि राज्यपाल के निर्देशों के क्रम में व्यवस्थाएं की जा रही है। अभी शासन से कुछ वाहन मांगे गए हैं। इसके अलावा पुलिस भी वाहनों का इंतजाम कर रही है। पेट्रोलिंग टीम में दुपहिया व चौपहिया वाहनों को तैनात किया जाएगा।
फ्लाईओवर निर्माण कंपनी के सीएमडी तलब
राज्यपाल डॉ. केके पाल ने फ्लाईओवर निर्माण में देरी की आशंका के मद्देनजर निर्माण कंपनी इपीआइएल के सीएमडी को तलब किया है। बुधवार को एडीबी के कायों व फ्लाईओवर्स के कार्यो के लिए गठित मानिट¨रग कमेटी की प्रगति आख्या की समीक्षा पर यह बात सामने आई कि इनके निर्माण में देरी हो सकती है। इसका कारण कतिपय तकनीकी कठिनाई बताया गया।